- जल्द ही दिल्ली से बनारस पहुंचने में ट्रेन के जरिए कई घंटे बिताने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि यह दूरी महज 3.5 घंटे में तय करने की योजना है
देश में बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलेट ट्रेन के उत्तरी कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को भी पहली बुलेट ट्रेन मिलने का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। दावा है कि इस ट्रेन के शुरू होने के बाद दिल्ली से बनारस का सफर महज 3.5 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यानी जिस यात्रा में अभी कई घंटे लगते हैं, वह भविष्य में आधे से भी कम समय में पूरी हो सकती है।
इसी बीच वाराणसी में गंगा नदी पर बनने वाले नए सिग्नेचर ब्रिज को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और बताया कि इस पुल का नाम ‘नमो ब्रिज’ होगा। यह पुल न केवल रेल और सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि काशी के विकास को भी नई रफ्तार देगा।

