Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

भारत ने आखिरी बार कब खेली थी पांच मैचों की वनडे सीरीज और क्या रहा था रिजल्ट? सभी डिटेल्स पाएं यहां

  • भारतीय टीम लंबे समय बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 4 नवंबर से होगा। आज फटाफटा क्रिकेट का समय है और ऐसे में अधिक से अधिक टी20 मैच खेले जा रहे हैं। इसी वजह से पांच मैचों की वनडे सीरीज बहुत ही कम देखने को मिलती है।

अब लंबे समय बाद भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। अगले साल साउथ अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया में विश्व कप खेला जाना है, जिसकी वजह से टीम इंडिया इस साल अधिक वनडे मैच खेल रही है। आइए जानते हैं कि आखिर भारतीय टीम ने आखिरी बार पांच मैचों की वनडे सीरीज कब खेली थी? उस सीरीज का नतीजा क्या रहा था? साथ ही में ये भी बताते हैं कि भारत ने विदेशी सरजमीं पर आखिरी बार पांच मैचों की वनडे सीरीज कब खेला था?

इंडिया वर्सेस न्यूलीलैंड वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे। वे दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए दिखते हैं। आखिरी बार जब भारतीय टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, तो उसमें भी ये दोनों दिग्गज खेलते हुए दिखे थे।

भारत ने आखिरी बार कब खेली पांच मैचों की वनडे सीरीज?

भारतीय टीम ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2019 में कोई पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर थी, जहां पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी। भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में पहले दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद आखिरी तीन मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को गंवा दिया था। ऐसे में जब भारतीय टीम आखिरी बार कोई पांच मैचों की वनडे सीरीज थी, तो उसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज

भारत ने विदेशी सरजमीं पर आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ ही कोई पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। उस समय टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था और उन्होंने सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की थी। अब इस सीरीज में भी भारतीय टीम उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *