Breaking
Fri. Nov 13th, 2026

राहुल का आरोप- मोदी मेरा फोन टैप करा रहे:बोले- आमने-सामने बहस करें, तो मोदी PM नहीं रहेंगे; 12 दिन में 7वीं बार दी चुनौती

राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर उनका फोन टैप करने का आरोप लगाया। राहुल ने इंस्टाग्राम पर ‘ऑस्क मी’ सेशन में मोबाइल दिखाते हुए कहा, सबूत यहां है। पीएम जानते हैं कि वह मेरा फोन टैप करा रहे हैं।

उन्होंने फिर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आमने-सामने की बातचीत के बाद मोदी पीएम पद पर नहीं रहेंगे।

उन्होंने कहा-

QuoteImage

भाजपा कहती है कि बातचीत संसद में हो सकती है, लेकिन मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाता। मेरा माइक्रोफोन तक बंद कर दिया जाता है।QuoteImage

पिछले 12 दिन में यह सातवीं बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है।

राहुल बोले- भागवत जज हो सकते हैं, भाजपा ने कहा- गंभीरता दिखाएं

राहुल ने कहा, ‘आपने मुझे कृषि बिलों, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, (जनरल) नरवणे की किताब, एपस्टीन पर बात नहीं करने दी। मैं आमने-सामने की बहस चाहता हूं। मैं लंबे भाषणों वाली बहस नहीं चाहता।’

उन्होंने कहा कि बहस के दौरान अगर अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को बहस के लिए जज नियुक्त किया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्हें यह साबित करने में केवल पांच मिनट लगेंगे कि प्रधानमंत्री एक “गद्दार” हैं।

भाजपा नेताओं ने गांधी की चुनौती का मजाक उड़ाया है। आरोप लगाया है कि वह संसद में बहस से भागते रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जहां गांधी प्रधानमंत्री से बहस के लिए जगह चुनने को कह रहे हैं, वहीं संसद में पहले से ही एक जगह मौजूद है और उन्होंने उनसे लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कुछ गंभीरता और जिम्मेदारी दिखाने का आह्वान किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *