Breaking
Fri. Nov 13th, 2026

PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो में सफर किया:काउंटर से टिकट खरीदा, CM डीके शिवकुमार साथ रहे; ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के एक दिन के दौरे पर पहुंचे। पीएम ने सुबह बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। उन्होंने काउंटर से टिकट खरीदा और CM डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया। शाम को प्रधानमंत्री ने मैसूरु में कॉसमॉस प्लेनेटोरियम का उद्घाटन किया।

PM मोदी ने राज्य में ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु 100 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क वाला देश का तीसरा शहर बन गया है।

इससे पहले मोदी ने प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए हैं।

कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने पीएम मोदी को बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की मूर्ति दी।

कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने पीएम मोदी को बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की मूर्ति दी।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय रेलवे गुलामी की सोच को पीछे छोड़ रहा है। कर्नाटक के 60 से ज्यादा स्टेशन अमृत भारत स्टेशन बन चुके हैं। अब यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की कोशिश हो रही है।
  • उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में बीते दशक में उठाए कदम भारत के काम आए। बेंगलुरु का LPG प्रोजेक्ट 80 हजार मीट्रिक टन भंडारण क्षमता बढ़ाएगा। देवनगोंडी टर्मिनल से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बढ़ेगी।
  • PM मोदी ने कहा कि 60 लाख से ज्यादा परिवारों ने छतों पर सोलर पैनल लगाए हैं। इनमें कर्नाटक के 40 हजार परिवार हैं, जिन्हें ₹80 हजार की मदद दी गई। पीएम-कुसुम योजना से राज्य में 8 लाख से ज्यादा सोलर पंपों से सिंचाई हो रही है।

प्रधानमंत्री ने राज्यपाल सुधा यादव, CM शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर किया

PM मोदी बोले- कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सदियों से योग का केंद्र रहा है। यहां कई योग गुरु और विद्वान हुए, जिन्होंने योग की परंपरा को आगे बढ़ाया।

मोदी बोले- शेषाद्री ने पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण में लगाया

पीएम मोदी ने कहा कि प्रशांति कुटीरम की गोल्डन जुबली पर कई नई सुविधाओं की शुरुआत हुई है। इसके लिए उन्होंने S-VYASA परिवार को बधाई दी। साथ ही शेषाद्री जी की जन्म शताब्दी पर उन्हें नमन किया।

मोदी ने कहा कि शेषाद्री जी ने पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण में लगा दिया। उन्होंने संघ में रहकर लोगों को तैयार किया। उनकी सादगी और विनम्रता से आज भी करोड़ों स्वयंसेवक प्रेरणा लेते हैं। वे कहते थे कि जिस तरह मां बिना स्वार्थ के बच्चे की सेवा करती है, उसी तरह हमें समाज की सेवा करनी चाहिए।

एचवी शेषाद्री RSS के वरिष्ठ नेता और 1987 से 2000 तक संगठन के सरकार्यवाह (महासचिव) रहे।

एचवी शेषाद्री RSS के वरिष्ठ नेता और 1987 से 2000 तक संगठन के सरकार्यवाह (महासचिव) रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *