Breaking
Fri. Nov 20th, 2026

बांग्लादेशी PM का हिंसा के लिए भारत की तरफ इशारा:कहा- हसीना जहां भागकर गईं वहां का ग्रुप देश में अशांति की साजिश कर रहा

ढाका : बांग्लादेश में इन दिनों हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस मामले पर प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने कहा, हसीना ओर उनके साथी जहां भागकर गए हैं वहां का ग्रुप देश में अशांति की साजिश रच रहा।

रहमान ने गुरूवार को लालमोनिरहाट में एक रैली में बोलते हुए न तो किसी देश का नाम लिया और न ही किसी ग्रुप का। लेकिन उनका इशारा भारत की ओर है।

पूर्व पीएम शेख हसीना बांग्लादेश के छात्र आंदोलन में बढ़ती हिंसा के बाद 5 अगस्त 2024 को भारत आ गई थीं। तब से वे यहीं हैं। बांग्लादेश कई बार प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है। भारत का कहना है कि यह कानूनी मामला है और इस पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

अवामी लीग के बंद के ऐलान के बीच हिंसा

हसीना की पार्टी अवामी लीग ने गुरुवार को देशभर में बंद बुलाया था। पार्टी ने एक हफ्ते तक प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद यह फैसला लिया। देश लौटने के लिए शेख हसीना ने पासपोर्ट और नेशनल आईडी मांगी है।

रहमान सरकार ने शेख हसीना की नया पासपोर्ट जारी करने की मांग खारिज कर दी थी। वह इसी पासपोर्ट के जरिए बांग्लादेश लौटना चाहती थीं।

बंद का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी जिलों में देखने को मिला, जहां अवामी लीग का मजबूत आधार है। इस दौरान कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ हुई।

  • सांसदों के घरों पर हमला: शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में BNP के दो सांसदों के घरों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। कुछ बाजारों और दुकानों को भी निशाना बनाया गया।
  • बसों और गाड़ियों में आग: कम से कम 6 बसों और पिकअप गाड़ियों को जला दिया गया। रेलवे लाइन के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया गया।
  • हाईवे पर आगजनी: गुरुवार को ढाका-चटगांव हाईवे पर एक बस और ट्रक में आग लगा दी गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच निकले।
  • यूनुस के पुश्तैनी घर में आग: नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के चटगांव स्थित पुश्तैनी घर में बुधवार रात आग लगा दी गई।
प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक में आग दी, जिससे वह पूरी तरह जल गया।

प्रदर्शनकारियों ने एक ट्रक में आग दी, जिससे वह पूरी तरह जल गया।

107 लोग गिरफ्तार, 7 जिलों में सुरक्षा बल तैनात

हिंसा रोकने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) की 97 टुकड़ियां 7 जिलों में तैनात की गई हैं। इनमें गोपालगंज और फरीदपुर भी शामिल हैं। इन इलाकों में शेख हसीना के समर्थकों की अच्छी-खासी संख्या है।

ढाका पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अवामी लीग और उससे जुड़े संगठनों के 107 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं।

हसीना की वापसी के ऐलान के बाद बढ़ा तनाव

बांग्लादेश में 2024 को छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी।

उनकी सरकार ने अवामी लीग पर बैन लगा दिया था और पार्टी के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

हसीना ने जुलाई 2026 में दिसंबर में बांग्लादेश लौटने और वहां की अदालत में कानूनी प्रक्रिया का सामना करने की इच्छा जताई थी। इस महीने उन्होंने दोबारा कहा कि वह हर हाल में दिसंबर में लौटेंगी। इसके बाद से देश में राजनीतिक तनाव बढ़ा है।

हसीना के गृहनगर से हिंसा की शुरुआत हुई

सबसे पहले हसीना के गृहनगर तुंगीपारा में तनाव बढ़ा था। मंगलवार को अवामी लीग का समर्थक होने के शक में कई युवाओं को गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद सैकड़ों लोगों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को घेर लिया। एक स्थानीय पत्रकार के मुताबिक उस समय थाने में करीब 30 संदिग्ध कार्यकर्ताओं को हिरासत में रखा गया था।

शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में लोगों का प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया। तस्वीर 15 नवम्बर की है।

शेख हसीना के गृहनगर गोपालगंज में लोगों का प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया। तस्वीर 15 नवम्बर की है।

प्रत्यर्पण को लेकर बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। विवाद का असर प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे पर भी पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी 2026 को तारिक रहमान को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी और उन्हें परिवार के साथ भारत आने का न्योता दिया था।

इसके बाद अगस्त में दोनों देशों के बीच उनके दौरे को लेकर बातचीत हुई, लेकिन तारीख तय नहीं हो सकी। सितंबर में भारत ने उन्हें BRICS समिट में भी शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन वे नहीं आए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *