Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

राजस्थान 10th बोर्ड रिजल्ट जारी, 90.49% स्टूडेंट्स पास

जयपुर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90.49 प्रतिशत रहा है। इस साल लड़कों का पास प्रतिशत 89.78 और लड़कियों का 91.31 प्रतिशत रहा है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और शिक्षा राज्य मंत्री शाहिदा खान ने रिजल्ट जारी किया। 10 लाख से अधिक स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए हैं।

कोटा जिले का पास परसेंटेज सबसे कम 79.48% रहा है, वहीँ सबसे ज्यादा 95.70 परसेंटेज झुंझुनू जिले का रहा है।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10th रिजल्ट

कुल पास प्रतिशत: 90.49%

लड़के: 89.78%

लड़कियां: 91.31%

ऐसे चेक करें रिजल्ट

आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए।

  • यहां होम पेज पर रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, कैप्चा कोड भरना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल कर आ जाएगा।
  • आप अपने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *