Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

Odisha Train Accident: बालासोर से घायल यात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए दो ट्रेन और एक मालगाड़ी हादसे में अब तक 288 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल है। इन घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में जगह नहीं मिलने के कारण लोगों को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। घायल यात्रियों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह एक्सीडेंट बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है।

बालासोर हादसे घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल भेजा रहा है। घायलों को ले जा रही बस का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में हुआ है। पिकअप वैन और बस में टक्कर हो गई। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है।

घायल यात्रियों को आई चोटें

इस दोहरे हादसे के कारण घायल यात्रियों को चोट भी आई है। पुलिस घायलों को वहां से निकालकर अलग-अलग जगहों पर भेज रही है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें बस के आगे का हिस्सा डैमेज दिख रहा है। वहीं पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *