Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

उड़ीसा ट्रेन हादसे पर PM मोदी बोले दोषियो को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर बाद उड़ीसा में बालासोर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से सभी मामले पर चर्चा की। इसके बाद पीएम मोदी ने अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की। मोदी ने एक बयान जारी कर कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगा। उन्होंने कहा कि हर प्रकार की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है, यह बहुत बड़ा दर्दनाक और मन को विचलित करने वाला है। जो लोग घायल हुए हैं उनके इलाज के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने उड़ीसा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां के प्रशासत ने सीमित संसाधनों के साथ जो भी उनसे बन पड़ता था करने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने स्थानीय लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग के कारण ऑपरेशन को आगे बढ़ा पाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *