Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

121 साल पुराना ये रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया बन सकती है वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियन

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के द ओवल में खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अब चौथे दिन में पहुंच गया है। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही कंगारुओं की बढ़त अब 296 रन की हो गई है। अगर आज ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 400 की बढ़त बनाने में कामयाब हो जाती है तो टीम इंडिया के लिए चौथी पारी में लक्ष्‍य हासिल करना बेहद मुश्किल होगा। लेकिन, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें कब क्‍या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। अगर टीम इंडिया 121 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो जाती है तो जीत उसकी मुट्ठी में होगी।

बता दें कि ओवल के मैदान पर अभी तक चौथी पारी में सर्वाधिक रन चेज 263 रन रहा है। अब भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया को कम से कम स्‍कोर पर रोकने की चुनौती है। आज चौथे दिन अगर भारतीय टीम कंगारू टीम को जल्द ऑलआउट करती है और उसका शीर्ष क्रम अच्‍छा प्रदर्शन करता है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

लंदन के द ओवल में सबसे बड़ा टारगेट 263 रनों का ही चेज हो सका है। 1902 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ये रन चेज किया था। तब से लेकर अब तक कोई यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सका है। टीम इंडिया को आईसीसी का ये खिताब जीतना है तो इस रिकॉर्ड को तोड़ना जरूरी होगा। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्‍वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज चले तो तो ये रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *