Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

चक्रवात बिपरजॉय ने पकड़ा रौद्र रूप, अगले 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली : चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने अपना रौद्र रूप पकड़ लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पांच दिनों तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD का कहना है कि बिपरजॉय बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। फिलहाल केरल में इससे भारी बारिश की आशंका जताई गई है। लेकिन इसका प्रभाव छह राज्यों – केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप, गुजरात के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी पड़ेगा। मौसम विभाग के 11 जून (रविवार) को अलप्पुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड के लिए और 12 जून को कन्नूर और कोझिकोड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शनिवार को मौसम विभाग ने कहा था कि अरब सागर में आ रहा चक्रवात बिपरजॉय अगले 24 घंटे में और खतरनाक हो सकता है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते IMD ने गुजरात, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है। गुजरात के वलसाड में तीथल बीच को 14 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही गोवा और महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़, ठाने, पालघर, कोल्हापुर में तेज आंधी की आशंका जताई गई है।

इधर मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवात बिपरजोय अरब सागर में केंद्र भूत है। यह पोरबंदर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 450 किमी की दूरी पर है। हमारा पूर्वानुमान इसके उत्तर में बढ़ने का है। यह 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा का पूर्वानुमान लगाई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *