Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

बलदेव के एडवोकेट कुलदीप ने एसएसपी से मिल बताई पुलिस पिकेट की समस्या

बलदेव : कस्बा बलदेव से लेकर आसपास के गांवों में जगह-जगह पुलिस पिकेट तैनाती तथा डायल 112 की गाड़ियों के जगह-जगह दौरों को लेकर कस्बा निवासी एडवोकेट कुलदीप पांडेय के साथ सेवायत पुष्पेन्द्र पांडेय ने एसएसपी से मुलाकात की।
एसएसपी शैलेश पांडेय को दाऊजी महाराज का प्रसाद भेंट कर एडवोकेट कुलदीप पांडेय ने बलदेव कस्बा में जगह पुलिस पिकेट तैनाती एवं डायल 112 की गाड़ियों के बलदेव ब्लाॅक के गांवों में दौरों को समयानुसार सूचीबद्ध करने की मांग की। जिस पर एसएसपी पांडेय ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि बलदेव में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती होगी, जो कि विभिन्न चैराहों और गांवों में रात्रि और दिन में सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *