Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

डॉक्‍टर ने हिंदू बच्‍चे का कर दिया ‘खतना’, पिता का आरोप- मेरे लड़के को जान-बूझकर बनाया मुसलमान

बरेली : उत्‍तर प्रदेश के बरेली शहर से ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसे सुनने के बाद यह समझ नहीं आ रहा है कि डॉक्टर की यह गलती है या साजिश है। दरअसल, ढाई साल का बच्चा अस्पताल गया था जीभ के तुतने का ऑपरेशन करवाने लेकिन मुस्लिम डॉक्टर ने उसका खतना कर दिया।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला थाना बारादरी है। यहां संजय नगर के रहनेवाले हरीमोहन यादव के ढाई साल का बेटा सम्राट बोल नहीं पाता था। किसी ने उनसे कहा कि बेटे की जीभ का ऑपरेशन (तुतना) करा दे, तो सही हो जाएगा। उन्होंने डेलापीर स्थित डॉ. एम खान हॉस्पिटल में डॉ. मो. जावेद खान को दिखलाया। आरोप है कि डॉ. जावेद खान ने उनके बेटे के तुतने का ऑपरेशन करने के बदले खतना कर दिया। यह बात शहर में आग की तरह फैल गई।

इस घटना की भनक लगते ही हिंदू जागरण मंच के नेता मौके पर पहुंच गए। हरीमोहन का आरोप है कि डॉक्टर ने यह कृत्य जान बूझकर किया है। अस्पताल वाले उनपर समझौते का दबाव बना रहे हैं। बच्चे के पिता हरिमोहन यादव का कहना है कि डॉक्टर ने मेरे बच्चे को हिंदू से मुसलमान कर दिया गया। इसीलिए न हम से पूछा गया और न बताया गया, जबकि हम ऑपरेशन तुतने का कराना चाहते थे।

हालांकि डॉ. जावेद खान का कहना है कि उनके पास बच्चे को लेकर आया गया था। उन्हें बताया गया कि बच्चे को पेशाब की तकलीफ है। तब मैंने बच्चे के परिजनों को इलाज का प्रोसेस भी बताया था। परिजनों ने मुझसे ऑपरेशन का खर्च पूछा और अगले दिन की डेट लेकर आए। इसके बाद ही मैंने ऑपरेशन किया है।

वहीं, मौके पर पहुंचे हिन्दू जागरण मंच के नेताओं ने बवाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदू समाज के बच्चे का खतना कर दिया गया है। जहां ऑपरेशन जीभ का करना था, वहां प्राइवेट पार्ट का कर दिया गया। अब जब कानून के शिकंजे में फंसते नजर आ रहे हैं तो बचने का प्रयास किया जा रहा है। समझौते के लिए लेन-देन की बात भी की जा रही है। मगर ऐसा होने वाला नहीं है।

फ्रेंग्युलम के धोखे में तो नहीं किया ऑपरेशन

डॉक्टरों के मुताबिक, तोतलेपन के इलाज में तालू के नीचे की झिल्ली का ऑपरेशन किया जाता है। तालू के नीचे की झिल्ली और बच्चे के प्राइवेट पार्ट के ऊपर की खाल को फ्रेंग्युलम कहा जाता है।

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों व स्टाफ इसी शब्द का खासतौर से इस्तेमाल करते हैं। इस घटनाक्रम को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि आपरेशन के समय फ्रेंग्युलम कहा गया होगा। ऐसे में इस शब्द के धोखे में ऐसा हुआ होगा।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि एम खान अस्पताल में खतना कराने का आरोप लगाकर बच्चे के पिता ने प्रबंधन के विरुद्ध तहरीर दी है। इस मामले में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के अधिकारियों की कमेटी गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *