Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

सचिन पायलट के लिए फार्मूला तैयार, जुलाई में होगी ताजपोशी

जयपुर : राजस्थान कांग्रेस सीधे सीधे दो खेमों में बंटी हुई है। आलाकमान सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के लिए इन्हें साधना चाह रहा है। छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाकर यह कार्य पूरा किया जा चुका है। अब राजस्थान कांगेस में कायापलट की बारी है। सचिन पायलट की दमदार वापसी के लिए तीन विकल्प तय किए गए हैं। इन्हीं में से एक विकल्प को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सहमत होना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नसाज तबीयत के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के ताजपोशी की तैयारी फिर से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान में विवाद खत्म करने के लिए फार्मूला तैयार कर लिया गया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी कभी भी ताजपोशी का एलान कर सकते हैं।

विधायकों का चिंतन शिविर रद्द
जुलाई के मध्य में कांग्रेस बड़े स्तर पर बूथ अध्यक्षों का स्मेलन करने की योजना बना रही है। स्मेलन में आने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे व राहुल गांधी को न्योता दिया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बीच सालासर में एक और दो जुलाई को होने वाला विधायकों का चिंतन शिविर दिल्ली में बैठकों की संभावनाओं को देखते हुए रद्द किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *