Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

शिवभक्तों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने कसी कमर, मिलेंगी ये सुविधाएं

नई दिल्ली : सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। इस मौके पर दिल्ली सरकार ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली भर में करीब 200 कांवड़ शिविर लगा रही है। साथ ही पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जिले में कांवड़ियों के एंट्री प्वांइट बनाए जा रहे हैं। इन तीनों जिलों में कांवड़ियों के लिए 85 शिविर लगाए जा रहे हैं। जिससे शिवभक्तों को किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं हो।

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कांवड़िए को कोई दिक्कत नहीं हो इस पर जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली भर में कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए कांवड़ कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही शिवभक्तों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

राजस्व मंत्री आतिशी ने बताया कि कांवड़ियों के लिए बनाए गए शिविर कैंप में वाटर प्रूफ टेंट, फर्नीचर, शौचालय, पानी, मेडिकल सहित अन्य जरुरी सुविधाएं मौजूद कराई गई हैं। मंत्री ने बताया कि इस बाबत सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए हर जरुरी कदम सुनिश्चित किए जाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *