Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

सहेली से हुआ इश्क तो लड़की से बना लड़का, शादी के लिए किया आवेदन तो बरपा हंगामा

बरेली : बरेली की लड़की को सहेली से इस कदर इश्क हुआ कि उसने पति-पत्नी बनकर जिंदगी गुजारने का फैसला कर डाला। एक लड़की ने अपना जेंडर चेंज कराकर लड़का बन गई और शादी के लिए एसडीएम सदर कोर्ट में अर्जी लगाई। फिलहाल एसडीएम ने शासकीय अधिवक्ता से कानूनी राय मांगी है।

जिला बदायूं की लड़की बरेली में टीचिंग करने आई थी। यहां उसकी मुलाकात प्राइवेट नौकरी करने वाली दूसरी लड़की से हुई। दोनों में दोस्ती के बाद इश्क इस हद तक पहुंच गया कि दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाने लगीं। इस बात की जानकारी जब दोनों के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। उन्होंने बेटियों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़कियां नहीं मानी। दोनों ने दंपति बनकर जिंदगी गुजारने का फैसला कर लिया।

एक लड़की जेंडर परिवर्तन करने के लिए तैयार हो गई। पहले डॉक्टरों के बारे में जानकारी की फिर मेडिकल प्रक्रिया से गुजरकर लड़की से लड़का बन गई। इसके बाद दोनों ने एसडीएम कोर्ट में शादी की अर्जी दे दी। पुलिस और तहसील की जांच रिपोर्ट आ गई है। एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय ने शासकीय अधिवक्ता से इस मामले में विधिक राय मांगी है।

एसडीएम कोर्ट में शादी के लिए दी अर्जी

लिंग परिवर्तन के बाद दोनों ने एसडीएम कोर्ट में शादी की अर्जी दे दी। पुलिस और तहसील की रिपोर्ट आ गई है। जेंडर परिवर्तन कर शादी करने के मामले में कानूनी पहलुओं को देखा जा रहा है। एसडीएम सदर प्रत्यूष पांडेय ने शासकीय अधिवक्ता से इस मामले में विधिक राय मांगी है। शादी की अर्जी मिलनेके बाद एसडीएम ने विधिक राय मांगी है। इस मामले में जांच की जा रही है। साथ ही दोनों लड़कियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *