Breaking
Thu. May 14th, 2026

सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 65,721 के स्तर पर बंद हुआ, निफ्टी 135 अंक चढ़ा

दैनिक उजाला बिज़नेस डेस्क : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (4 अगस्त) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 480 अंक चढ़कर 65,721 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 135 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 19,517 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली।

जून तिमाही के नतीजे के बाद SBI के शेयर में 2.93% की गिरावट देखने को मिली। यह 17.30 रुपए की गिरावट के साथ 573.20 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 3.53% की तेजी के साथ सिप्ला का शेयर निफ्टी का टॉप गेनर रहा। दूसरी ओर, निफ्टी 135.35 (0.70%) अंक मजबूत होकर 19,517.00 अंकों पर बंद हुआ।

सोना सपाट, चांदी 100 रुपये लुढ़की

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी 100 रुपये गिरकर 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,934 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा जबकि चांदी गिरावट के साथ 23.47 डॉलर प्रति औंस रह गई। ट्रेजरी यील्ड बढ़ने और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते इस हफ्ते सोने पर दबाव बना हुआ है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *