Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

पीएम मोदी और CM योगी की बहनों का हुआ मिलन, मंदिर में एक-दूसरे को गले लगाती आईं नजर

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन वसंतीबेन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी ने शुक्रवार को यहां उत्तराखंड के गढ़वाल के एक मंदिर में मुलाकात की। पीएम मोदी की बहन वसंती बेन अपने पति के साथ पौड़ी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचीं। गढ़वाल क्षेत्र में सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है।

इसके बाद, वसंती बेन ने कोठारी गांव में पार्वती मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की। उनकी यात्रा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया था। जिसमें दोनों चेहरे पर मुस्कान लिए एक-दूसरे को गले लगाते और बधाई देते नजर आए। एक-दूसरे का अभिवादन करने के बाद वे मंदिर की ओर बढ़े और पूजा-अर्चना की।

इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी नेता अजय नंदा ने लिखा, “पीएम मोदी की बहन बसंतीबेन और सीएम योगी की बहन शशि की मुलाकात सादगी, भारतीय संस्कृति और परंपरा को दर्शाता है। राजनीति से परे उनके संबंधों को देखना सुखद है और हमें भारत के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले इन दो महान शख्सियत पर गर्व है।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *