Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

Gadar 2 Review: ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों के बीच इंडियन आर्मी ने देखी फिल्म, कह दी बड़ी बात

दैनिक उजाला डेस्क, मथुरा : सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ के रिलीज होने में अब एक दिन का समय बाकी है। लेकिन उसके पहले इसका रिव्यू भी आ गया है। 22 साल बाद पर्दे पर अपने सीक्वल से दर्शकों के बीच दोबारा दस्तक दे रही फिल्म को हमारे देश की सेना के जवानों ने देख लिया है। उन्हें दिल्ली में अनिल शर्मा की डायरेक्टेड ये मूवी दिखाई गई। खासतौर पर इंडियन आर्मी के लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसका रिव्यू अब सोशल मीडिया पर खुद मेकर्स ने शेयर किया है। बताया है कि ये फिल्म उन लोगों को कैसी लगी।

‘गदर 2’ शुक्रवार 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। मंगलवार 8 अगस्त को Gadar 2 को देखने का पहला सौभाग्य इंडियन आर्मी को प्राप्त हुआ। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को देखने के बाद जवानों की आंखें नम हो गईं। इतना ही नहीं, सभी ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही बताया कि उन्हें पहली से ज्यादा ये फिल्म पसंद आई है। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टारकास्ट के काम की भी तारीफ की है।

‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने बताया, ‘भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को रात (8 अगस्त) अपने-अपने परिवारों के साथ, दिल्ली के चाणक्य पीवीआर में स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान गदर 2 का पहला प्रीव्यू देखा। गदर2 की पूरी टीम उनके रिएक्शन और इमोशन्स से अभिभूत है। गदर एक प्रेम कथा की विरासत इसके दूसरे पार्ट के साथ आगे बढ़ रही है। भगवान की कृपा है। आप लोगों का अनुभव हम 11 अगस्त को देखेंगे।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *