Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

नूंह हिंसा: 12 दिन बाद खुले स्कूल, कुछ घंटे मिलेगी एटीएम और बैंक की सर्विस, पूरी तरह से बस सेवा हुई बहाल

नूंह : हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के 12 बाद शुक्रवार से स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थान खुल गए हैं। इसके साथ ही हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बस सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल कर दी जाएंगी। वहीं बैंक और एटीएम सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक खुले रहेंगे। ये आदेश नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने धारा-144 के नए आदेश जारी किए हैं। वहीं, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक प्रतिनिधि मंडल ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बता दें कि नूंह में 31 जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद हालात खराब हो गए थे। नूंह हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और सैंकड़ों को लोगों को गिरफ्तार किया।

नूंह में 31 जुलाई को धार्मिक यात्रा के दौरान बवाल के बाद धीरे-धीरे शांति बहाल हो रही है। 12 दिन बाद आज शुक्रवार से जिले की सभी शिक्षण संस्थाएं खुलेंगी। नूंह के डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने धारा-144 के नए आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि क्षेत्र में सामान्य स्थिति को देखते हुए 11 अगस्त से सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का फैसला किया है।

12 बाद नूंह में जनजीवन लौट रहा है। आज से हरियाणा राज्य परिवहन की बस सेवाएं भी पूरी तरह से बहाल होंगी। एटीएम सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही पांच घंटों के लिए बैंक सर्विस भी मिलेगी। हालांकि पुलिस की ओर से कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन हर जगह पुलिस का पहरा रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *