Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

आधी रात बहू के कमरे में हो रही थी हलचल…सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर पूरे गांव के सामने जो हुआ उड़े होश

दैनिक उजाला डेस्क, आगरा : आगरा ज़िले में बीती रात एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सास ने अपनी बहू के कमरे के बाहर कुंडी लगाकर शोर मचाया। दरअसल, थाना कागारौल क्षेत्र में घर में सो रही एक महिला के कमरे में अनजान युवक घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा ऐसे में जह सास को कमरे से किसी की आहट सुनाई दी तो उसने फौरन कमरे के बाहर कुंडी लगा दी और घर में सबी को जगाकर पूरे गांव को इकट्टा कर लिया। जब सबी सामने कमरा खोला गया तो अनजान शख्स को देख सभी हैरान रह गए दरअसल, यह अनजान शख्स गांव के ही प्रधान का बेटा निकला।

ये मामला थाना कागारौल क्षेत्र के एक गांव का है। बताया गया है कि घटना बीती रात की है। महिला अपने कमरे में सो रही थी। बगल में ही उसकी दो वर्षीय भतीजी भी थी। आधी रात को उसके कमरे में अनजान युवक घुस आया। उसने महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब पीड़ित महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने भतीजी का गला दबाकर मारने की धमकी दी। जिसके बाद दहशत में आई पीड़िता उसका विरोध नहीं कर सकी।

आरोपी ने महिला के साथ गंदी हरकत करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीड़िता की सास अचानक जाग गई। वो कमरे की ओर पहुंची तो उसने किसी की आहट सुनी। बहू के कमरे में अंजान युवक की आहट के बाद सास ने कमरे की कुंड़ी बाहर से लगा दी। वृद्धा ने घर पर मौजूद अपने दोनों बेटों का जगाया और घटना के बारे में जानकारी दी। शोर शराबा सुनकर आसपास से पड़ोसी एकत्रित हो गए।

जब आरोपी को कमरे से निकाला गया तो सभी के होश उड़ गए। वो प्रधान का बेटा था। ये खबर मिलते ही प्रधान भी मौके पर आ गया। प्रधान ने बेटे को वहां से भगा दिया। इतना ही नहीं प्रधान ने पीड़ित महिला को थप्पड़ मारते हुए परिवार के अन्य सदस्यों को चुपचाप रहने की धमकी दी। घटना से पीड़िता और उसके परिवार के सदस्य सहमे हुए है।

इसके बाद पीड़िता और परिवार के लोग हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कागारौल सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *