Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

Chandrayaan-3: ISRO ने सुनाई एक और गुड न्यूज…

नई दिल्ली : दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर पहुंचने के बाद चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान की गतिविधियां शुरू हो गई है। ISRO ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि प्रज्ञान रोवर अब तक चांद पर आठ मीटर की दूरी पूरी कर चुका है। रोवर से जुड़ी सभी गतिविधियों को वेरिफाई किया जा चुका है। ISRO ने शुक्रवार शाम ट्वीट करके बताया, ”रोवर की सभी गतिविधियों का सत्यापन कर लिया गया है। रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है। रोवर के पेलोड LIBS और APXS चालू हैं।”

48 घंटे बाद स्थिति ऐसी है

इसरो ने बताया कि “लैंडिंग के 48 घंटे बाद विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और सब कुछ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। आगे भी गतिविधियां होती रहेंगी। यहां से हम सबकुछ देख पा रहे हैं। चंद्रमा पर वायुमंडल की अनुपस्थिति के कारण वस्तुएं कहीं से भी टकरा सकती हैं। इसके साथ ही, थर्मल समस्या और कम्यूनिकेशन ब्लैकआउट की समस्या भी है। लैंडर और रोवर में पांच वैज्ञानिक उपक्रम हैं जिन्हें लैंडर मॉड्यूल के भीतर रखा गया है। चंद्रमा की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए रोवर की तैनाती चंद्र अभियानों में नई ऊंचाइयां हासिल करेगी।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *