Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

पैसे निकालने के दौरान दबंगों ने प्रिंसिपल को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

हरदोई : हरदोई जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने स्कूल के प्रिंसिपल की दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रधानाचार्य की पिटाई का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद बदमाशों की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यूपी के हरदोई (Hardoi) जिले के शाहाबाद कोतवाली स्थित यूनियन बैंक एटीएम में दबंगों ने स्कूल के प्रधानाचार्य की बेरहमी से पिटाई कर दी। दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक रामनिवास यूनियन बैंक के एटीएम से कैश निकालने गए थे। इसी बीच एटीएम के अंदर कुछ युवक घुस आए। दबंगों को पैसे निकालने के दौरान जबरन अंदर घुसने पर प्रिंसिपल ने उन्हें बैंक के नियम कानून बताए। इस बीच दबंगों और प्रिंसिपल की कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी युवक एटीएम से बाहर आ गए।

https://www.youtube.com/watch?v=x_Xql7pA0so

जैसे ही बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य पैसे निकाल कर कर एटीएम से बाहर आए, वैसे ही बदमाश प्रिंसिपल रामनिवास के ऊपर टूट पड़े और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटना .शुरू कर दिया। दबंगों ने लात-घूंसे और बेल्टों से रामनिवास की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी।

वहीं पीड़ित प्रिंसिपल ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने वीडियो और तहरीर को संज्ञान में लेते हुए एक व्यक्ति को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *