Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

बरसाना में राधा जन्मोत्सव के बीच बड़ी घटना, भीड़ के दबाव में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

बरसाना/मथुरा : राधा जन्मोत्सव के दौरान दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। ये दुर्घटना शनिवार की सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान हुई। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है।

ये दुर्घटना शनिवार सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान हुई। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है। प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने श्रद्धालु सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उनका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं।

दूसरी ओर सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भीड़ के दबाव में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सीएचसी के प्रभारी डाक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया कि दोनों ही श्रद्धालुओ को यहां मृत लाया गया था। महिला श्रद्धालु मधुमेह से पीड़ित थी।

आठ लाख से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु

गौरतलब है कि मथुरा में राधाष्टमी पर बरसाना में करीब आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राधाष्टमी आज 23 सितंबर को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन 22 सितंबर से ही शुरू हो गया था। 23 को तड़के चार बजे राधाजी जन्म के साथ उनका अभिषेक किया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *