Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

महंगाई का तगड़ा झटका, 209 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

नई दिल्ली : त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। अक्टूबर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपए महंगा हो गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए 1731.50 रुपए चुकाने होंगे। इसके साथ ही अब घर से बाहर होटल या रेस्त्रां में खाने का बिल बढ़ सकता है। हालाकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम बदलाव करती है।

इस महीने में नवरात्र, दशहरा जैसे त्योहार पड़ रहे हैं। इन पर्वों से पहले ही तेल कंपनियों ने महंगाई का झटका देते हुए 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ता दिए है। इससे पहले कंपनियों द्वारा बीते 1 सितंबर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 157 रुपये की कटौती की गई थी।

ताजा 209 रुपए की बढ़ोतरी के बाद नई दिल्ली में 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,731.50 रुपए होगी। दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों की बात करें तो, कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1636 रुपए का नहीं बल्कि अब 1839.50 रुपए का मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1482 रुपए से बढ़कर 1684 रुपए, जबकि चेन्नई में ये 1898 रुपए में मिलेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *