Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

IIT-खड़गपुर में छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूलता मिला शव

कोलकाता : आईआईटी-खड़गपुर में इलेक्ट्रिक इंजिनियरिंग विभाग के एक छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में कथित रूप से खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान के. किरण चंद्र के तौर पर हुई है। वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। बयान के मुताबिक, छात्र के परिवार के सदस्य परिसर पहुंच गए हैं। चंद्र आईआईटी खड़गपुर परिसर के ‘लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) हॉल ऑफ रेजिडेंस’ में रहते थे। चंद्र को सुरक्षा कर्मी और अन्य छात्र अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि, “लगभग 7:30 बजे तक, के किरण चंद्रा अपने दो रूममेट्स के साथ अपने छात्रावास के कमरे में थे। बाद में अन्य दो छात्र शैक्षणिक गतिविधियों के लिए चले गए। इसके बाद लगभग 8.30 बजे, एलबीएस हॉल के साथी बोर्डर्स ने उनके कमरे को बंद पाया। दरवाजा जबरदस्ती खोला गया और चंद्रा को उसके कमरे में लटका हुआ पाया गया। सुरक्षा और अन्य छात्र उसे तुरंत बीसी रॉय टेक्नोलॉजी अस्पताल ले आए। डॉक्टरों के सभी प्रयासों के बावजूद, किरण को लगभग 11:30 बजे मृत घोषित कर दिया गया।’

पुलिस असामान्य मौत के मामले की जांच कर रही है ताकि मौत का कारण पता लगाया जा सके। बयान में कहा गया है, “आईआईटी खड़गपुर के छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के चौथे वर्ष के छात्र के. किरण चंद्र के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।” छात्र के परिवार के सदस्य परिसर पहुंच गए हैं। चंद्र आईआईटी खड़गपुर परिसर के ‘लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) हॉल ऑफ रेजिडेंस’ में रहते थे।

पिछले साल से आईआईटी-खड़गपुर परिसर में छात्रों की रहस्यमयी मौतों के कारण राष्ट्रीय सुर्खियों में है। अक्टूबर 2022 में संस्थान परिसर में एक छात्र फैजान अहमद की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके मामले में भी शव हॉस्टल के एक कमरे से बरामद किया गया था। मामला कलकत्ता हाईकोर्ट के स्तर तक पहुंच गया। फिर इसी साल जून में कैंपस से एक और छात्र सूर्या दीपेन का शव रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद हुआ था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *