Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

BJP अध्यक्ष और कांग्रेसी CM ने एक साथ देखा मैच, खेल के बहाने करीब आए सियायत के खिलाड़ी

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत में ऐसा ही कोई आदमी होगा, जिसे क्रिकेट पसंद नहीं होगा। और बात जब भारत में चल रहे विश्वकप की हो तो कहना ही क्या? रविवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले गए भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान ऐसा कुछ देखने को मिला, जिसे देखकर लोग हैरान तो नहीं हुए लेकिन चौंक जरूर गए। दरअसल, मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच में हुए मैच के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक साथ मैच देखा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में फिलहाल सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कांग्रेस नेता और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, राज्य के उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने एक साथ बैठकर मैच देखा। हालांकि इस दौरान हिमाचल के पूर्व CM और अनुराग ठाकुर के पिता पूर्व CM प्रेम सिंह धूमल हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और कई अन्य कांग्रेस विधायकों भी धर्मशाला स्टेडियम में मौजूद थे।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में सुखविंदर सिंह सुक्खू, वीवीआईपी स्टैंड में जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर के बीच बैठे थे। इस दौरान वह अनुराग ठाकुर का हाथ पकड़े नजर आए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह, इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) के चेयरमैन अरुण धूमल और हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली भी मैच देखने पहुंचे थे।

केंद्र की मोदी और प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार में आपदा राहत पैकेज को लेकर भले ही इन दिनों तकरार चल रही हो लेकिन अनिश्चितताओं के खेल क्रिकेट ने सभी नेताओं को एकसाथ ला दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने दर्शकों से बात करते हुए कहा, “यह आयोजन खेल के प्रति हमारे देश के उत्साह का प्रमाण है।’ बता दें इससे पहले कभी भी इतने बड़े स्तर के भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक साथ मैच नहीं देखा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *