Breaking
Sun. Jun 21st, 2026

टीम इंडिया के विश्व चैंपियन बनने पर इस एक्ट्रेस ने किया बिन कपड़े घूमने का ऐलान, हुई ट्रोल

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का दुनिया भर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, ये फाइनल मुकाबला हर भारतीय के दिल की धड़कने तेज कर रहा है। इस मैच को देखने के लिए बड़ी संख्‍या में दिग्‍गज खिलाडिय़ों से लेकर नेता और अभिनेता समेत तमाम सेलिब्रिटी पहुंचेंगे। इस बीच एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है। एक्‍ट्रेस ने कहा है कि अगर भारतीय टीम विश्‍व चैंपियन बनती है तो वह बीच पर बिना कपड़ों के घूमेगी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप फाइनल से पहले तेलुगू फिल्‍म एक्ट्रेस रेखा बोज सुर्खियों में हैं। रेखा बोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि अगर भारतीय टीम ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर विश्‍व विजेता बनती है तो वह विशाखापट्टनम की बीच पर बगैर कपड़ों के घूमेगी।

यूजर्स ने रेखा को किया ट्रोल

बता दें कि ये पोस्‍ट एक्ट्रेस रेखा बोज ने इंस्‍टाग्राम पर दो दिन पहले ही किया था, लेकिन अब ये सुर्खियों में है। इस पोस्ट के बाद से रेखा के फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग उनकी इस पोस्‍ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्‍टंट करार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि चैंपियन बनने के बाद बीच पर मिलते हैं। वहीं, एक अन्‍य ने लिखा है कि लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करते हैं। बता दें कि रेखा बोज मंगल्यम, स्वाति चिनुकु, कालया तस्माया नामा और रंगीला जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *