• केजरीवाल बोले- MP में खुलेआम बिकते हैं MLA, कहा- एक मौका दीजिए, बिजली-इलाज और स्कूल सब मुफ्त कर दूंगा

भोपाल : सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में चुनावी सफर की शुरुआत कर दी है। इस पार्टी के मुखिया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भोपाल की सरजमी से मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया है।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मंगलवार को एयरपोर्ट पर पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि अब आम आदमी पार्टी जनता के लिए विकल्प बनेगी। इन्होंने 20 साल राज्य किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि सिंगरौली में ट्रेलर देखा था अब फिल्म दिखाएंगे। कांग्रेस व भाजपा को 45 साल 20 साल मौका दिया पर कुछ नहीं किया। इस बार आप को देकर देख लो, काम न करूं तो वापस वोट मांगने नहीं आऊंगा। दिल्ली के लोगों ने मुझे 49 दिन.का मौका दिया था फिर प्यार हो गया। दिल्ली की बात पंजाब पहुंची तो वहां भी हमें सरकार बनी। एक मौका दे दो, बिजली फ्री दूंगा। स्कूल का कायाकल्प किया। मप्र वालों एक मौका देकर देखो, बच्चों का भविष्य बना दूंगा। दिल्ली में 50 लाख तक का इलाज मुफ्त। मप्र मौका दे तो उन्हें भी मुफ्त इलाज दूंगा। दिल्ली में 12 लाख को नौकरी दी, पंजाब में 27 हजार को। मप्र का युवा मौका दे तो सबको नौकरी देंगे। कर्मचारियों को नियमित कर देंगे। पहले धर्म की राजनीति थी, हमने काम की राजनीति शुरू की। आजादी के बाद से किसी ने स्कूल नहीं बनाए। हमें काम करना आता है। गुजरात में घुस गए 2027 में सरकार बना लेंगे। सत्येंद्र जैन ने बिजली मुफ्त दी। मोहल्ला क्लीनिक बनाए। मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में कमाल कर दिया। शानदार भवन है। लोग निजी स्कूलों से बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में डाल रहे हैं। दोनों को प्रधानमंत्री ने जेल भेज दिया। देश का प्रधानमंत्री कम पढ़ा लिखा होगा तो कोई भी बुद्धू बना देगा। जो अफसर कहेंगे, वही कर देंगे।

हमारे दो शानदार मंत्रियों को जेल भेज दिया

केजरीवाल ने कहा कि मेरे दो शानदार मंत्रियों को जेल में डाल दिया। सत्येंद्र जैन बहुत इंटेलीजेंट आदमी हैं। उन्होंने पूरे दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक बनाया। दवाइयां फ्री कर दी। एक मनीष सिसोदिया हैं। आज भी आजादी के 75 सालों में हम हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे सकते सरकारी स्कूलों में हैं। 10 लाख देशभर के सरकारी स्कूलों में 18 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। पूरे देश में सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। उसने दिल्ली के अंदर सरकारी स्कूलों को संवारा। मैं मजाक नहीं कर रहा। आपको मैं न्योता दे रहा हूं। आप दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखिए। 98 प्रतिशत नतीजे आ रहे हैं। रिक्शेवालों के बच्चे डाक्टर इंजीनियर बन रहे हैं। लोग बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों से बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि यदि देश के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे होते तो वे शिक्षा का महत्व समझते। यदि देश के प्रधानमंत्री देशभक्त होते तो वे मनीष सिसोदिया जैसे व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बना देते। केजरीवाल ने कहा कि कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री होगा तो कोई भी आकर * बना देगा। नोटबंदी कर दी बस। भ्रष्टाचार खत्म हुआ? आतंकवाद खत्म हो जाएगा, हुआ क्या?

पंजाब के सीएम मान बोले- कांग्रेस सेल पर है

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए मान ने कहा कि ‘बड़े साहब’ कहते हैं कि में रेल के डिब्बों के चाय बेचता था। अब ‘बड़े साहब’ रेल ही बेच दी। ‘बड़े साहब’ ने रेल से लेकर तेल तक, सब बेच दिया। केंद्र सरकार ‘हम दो हमारे दो’ के नारे पर चल रही है। ऊपर वाले दो यानी अडाणी और अंबानी। मान ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस चेंज नहीं, एक्सचेंज हो गई है। कांग्रेस सेल पर है।

मान ने कहा कि नीयत साफ हो, तो सब कुछ हो सकता है। पंजाब में आप ने ये कर दिखाया है। हम सच्ची नीयत से काम करने वाले लोग हैं। हम किसी पार्टी को छोड़ने या निकाले जाने वाले लोग नहीं हैं। मान ने कहा कि हम जनता से पूछकर पॉलिसी बनाते हैं। ‘सरकार आपके द्वार’ का काम हमारी सरकार करती है। विश्वस्तरीय शिक्षा पर सबका अधिकार है, लेकिन इनके यहां फर्क होता है। अमीर गरीब में.. किताबों तक फर्क करते हैं। काम करने वालों को भाजपा सरकार जेल में डलवा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *