Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

डॉ. अखिलेश शिक्षा मार्कंड सारस्वत सम्मान से सम्मानित

मथुरा/बलदेव : मध्यप्रदेश प्रदेश के श्री मौन तीर्थ हिंदी विद्यापीठ उज्जैन में द्रितीय हिंदी अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन में बलदेव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दघेंटा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश यादव को शिक्षा मार्कंड सारस्वत सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।
डॉ. अखिलेश को यह पुरष्कार हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। अखिलेश ने बताया कि यह पुरस्कार केंद्रीय हिंदी संस्थान की डॉ.अंजू गुप्ता तथा विक्रमशिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामकृष्ण मिश्र ने प्रदान किया है।
पूर्व में भी डॉ.अखिलेश यादव को उनके द्वारा रचित अनेकों साहित्यिक कृतियों में से स्वर्ण मृग, गौ हत्या, व्यक्तित्व का आईना, कर लो सपने मुट्ठी में, एक्सीलेंस इन टीचिंग तथा बांस के फूल के योगदान पर सम्मान मिल चुका है। बांस के फूल को पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
कार्यक्रम की संयोजिका चंचल श्रीवास्तव ने डॉ. यादव के समाज सेवा के कार्य तथा विभिन्न संस्थानों से पूर्व में प्राप्त पुरस्कारों तथा उनकी साहित्यिक क्रियाशीलता के बारे में बताते हुए कहा कि अनेक पत्र-पत्रिकाओं तथा कथा शोध पत्रिकाओं में वह क्रियाशील रहते हैं, यही नहीं उन्होंने अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचो पर भिन्न-भिन्न सामाजिक मुद्दों पर्यावरण संरक्षण, ब्रज में पेयजल की समस्या, यमुना शुद्धिकरण, नशाखोरी तथा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान को उठाते रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *