• हमले के बाद बलदेव पुलिस ने 6 नामजद दर्ज़ किये, 4 महिला अभियुक्त की गिरफ्तारी दिखाई

बलदेव : बलदेव पुलिस बलदेव के गांव नेरा में वांछित वारंटी अभियुक्तो को पकड़ने गयी थी कि आरोपी के परिजनों ने पुलिस से हाथापाई व हमला कर आधा दर्जन नामजद आरोपी वारंटी वांछित अभियुक्त को छुड़ा कर ले गये।

पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चार नामजद महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया 12 जनवरी रात 8.45 बजे उपनिरीक्षक हरिओम त्यागी मय पुलिस बल मुकदमा 459/22 धारा 147/148/149/341/504/323/332/353/435/427 व 7 सीएलए एक्ट में वांछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ कलुआ पुत्र छीतर सिंह निवासी नेरा थाना बल्देव मथुरा की गिरफ्तारी ग्राम नेरा गये थे ।

अभियुक्त पुष्पेन्द्र को उसके घर से हिरासत में लेने के बाद उसके परिजनों व आस-पास के लोगों द्वारा पुलिस बल के साथ हाथापाई, गाली-गलौज व सरकारी कार्य में बांधा उत्पन्न कर दी। जिसमें नामजद आरोपी अभियुक्तगण पुष्पेन्द्र उर्फ करुआ पुत्र छीतर सिंह, विवेक पुत्र छीतर सिंह, सुधा पत्नी पुष्पेन्द्र उर्फ करुआ, नीलम पत्नी पंकज, अजय पुत्र भूदेव, गुमान सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी नेरा थाना बल्देव मथुरा व अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक राय होकर हमलाकर वांछित / वारण्टी अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ कलुआ को छुडा कर ले गये। पुलिस पर हमले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जिसमें धारा 147/148/332/353/352 में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना में शामिल पूनम पत्नी प्रवीन, इन्द्रा पत्नी भूदेव निवासी नेरा थाना बल्देव मथुरा का नाम भी प्रकाश में आया है। इनमें से महिला अभियुक्त सुधा पत्नी पुष्पेन्द्र उर्फ करुआ, नीलम पत्नी पंकज, पूनम पत्नी प्रवीन, इन्द्रा पत्नी भूदेव निवासी नेरा थाना बल्देव मथुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *