Breaking
Mon. May 25th, 2026

मकर संक्रान्ति पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

वृंदावन : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आनंद भवन में गरीब असहायों को मां आनंद सरस्वती सेवा संस्थान एवं दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन ने कंबल वितरण किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि गरीब व असहायों की सेवा के लिए समाज में सेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए।

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश द्विवेदी ने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। मां आनंद सरस्वती सेवा संस्थान एवं दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन के डॉ. अनिरूद्ध महाराज ने बताया कि सेवा के कार्य आगे भी जारी रहेंगे। आज 300 कंबल ट्रस्ट द्वारा वितरित किये गए हैं।

कार्यक्रम में संत राजेंद्र महाराज, संत सत्यमित्रा नंद महाराज, महंत मोहिनी शरण महाराज, नारायण सिंह सिसौदिया, डॉ. विवेक प्रिय आर्य, डॉ. रामदत्त, आचार्य देवेंद्र, आरसी शर्मा, मोहित गहलोत, ओमवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *