Breaking
Mon. Jun 29th, 2026

पत्रकारों का होली मिलन समारोह 10 को

मथुरा : ब्रज प्रेस क्लब द्वारा ब्रज क्षेत्र के सम्मानित इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट से जुड़े सभी पत्रकारों का होली मिलन समारोह का आयोजन 10 मार्च रविवार को आयोजित किया जा रहा है।

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रज क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकारों का होली मिलन समारोह का आयोजन 10 मार्च रविवार को डेम्पियर नगर स्थित हीरा क्रिस्टल होटल में प्रात: 10 से 12:00 बजे के मध्य आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के स्वरूपों के मध्य मनभावन फूलों की होली की प्रस्तुति होगी। होली महोत्सव की तैयारियो को पूर्ण कर लिया गया है जिसमें ब्रज क्षेत्र से सभी पत्रकारों के अलावा जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया है। होटल में ही सबके लिए सहभोज की व्यवस्था रहेगी। ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री उपमन्यु ने सभी से 10 मार्च को रविवार के दिन प्रात 10:00 बजे समय से पहुंचने का आह्वान किया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *