Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

केंद्र सरकार ने ब्लॉक किए 14 मैसेंजर एप्स, आतंकियों गतिविधि पर लगेगा अंकुश

नई दिल्ली : आतंकियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 14 मैसेंजर मोबाइल ऐप को ब्लॉक कर दिया है। जम्मू कश्मीर में आतंकियों को पाकिस्तान से इन्हीं 14 मैसेंजर मोबाइल ऐप से संदेश आते हैं। केंद्र सरकार ने रक्षा बलों, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी समूहों के इस्तेमाल किए जा रहे 14 मैसेंजर मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया है। इन ऐप्स में क्रायपवाइजर, एनिग्मा, ब्रायर, बीचैट, नंदबॉक्स, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, कॉनियन, आईएमओ, जांगी, थ्रेमा जैसे ऐप्स शामिल हैं।

शीर्ष सूत्रों के अनुसार, कई एजेंसियों ने पाया कि इन ऐप का इस्तेमाल कश्मीर में आतंकवादी अपने समर्थकों और ऑन-ग्राउंड वर्कर्स (OGW) के साथ संवाद करने के लिए कर रहे थे। सरकार ने पाया कि, इन ऐप के भारत में प्रतिनिधि नहीं थे और भारतीय कानूनों के अनुसार जानकारी मांगने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया जा सकता था। एजेंसियों ने कई मौकों पर ऐप प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन भारत में संपर्क करने के लिए कोई कार्यालय नहीं था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *