नई दिल्ली : केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार ने आज अपने 9 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर सरकार के सभी बड़े नेता जमकर अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले 9 सालों में कैसे सरकार ने बड़े फैसले लिए और लोगों के लिए क्या-क्या किया। देश में कितना विकास हुआ। विदेश में कैसे देश का मान बढ़ रहा है। देश डिजिटल होता जा रहा है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से इसे नाकामी के 9 साल बताया जा रहा है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें मोदी सरकार के 9 साल का जिक्र किया गया है। कांग्रेस ने बेरोजगारी से लेकर महंगाई और बाकी तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर निशाने पर लिया है और कहा है कि देश की बदहाली के 9 साल पूरे हो गए हैं।

इस मौके पर कांग्रेस की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा गया है- आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए। ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं।
देश की बदहाली के 9 साल हैं।

इन 9 वर्षों में लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही फैसलों की मार झेलनी पड़ी।
जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया।
बस तारीख पर तारीख देते रहे। जैसे- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा, 2022 तक सबको घर देने का वादा, कालाधन लाकर 15 लाख देने का वादा, हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा…ये तो बानगी भर है, इनके जुमले गिनने बैठें तो गिनते हुए कई दिन बीत जाएं।
कांग्रेस ने सरकार को जमकर निशाने पर लिया है और कहा है कि देश की बदहाली के 9 साल पूरे हो गए हैं।

कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, इनकी नाकामी की बातें बहुत हैं, इतनी की कई किताबें लिख दी जाए। लेकिन तब भी बहुत सी बातें छूट जाएंगी। ये नाकामी के 9 साल हैं। अब जनता इनसे ऊब चुकी है। कर्नाटक का चुनाव इसका सबूत है, जहां जनता ने सीधे तौर पर PM मोदी और उनकी भ्रष्ट सरकार को नकार दिया। ये असंतोष की लहर दक्षिण से चली है जो पूरे देश को ख़ुद में समेट लेगी। जनता इंतजार में है और करारा जवाब देगी, और अगले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी और सत्ता से बाहर फेंक देगी।

चीन की आक्रामकता का किया जिक्र

कांग्रेस ने चीन का जिक्र करते हुए लिखा, याद ही होगा, चीन को लाल आंख दिखाने की बात हुई थी। आखिर में मामला लाल शर्ट तक पहुंच गया। आज चीन हमारी जमीन पर हमें ही पेट्रोलिंग से रोक रहा है। हमारे जांबाज जवानों ने इसके लिए शहादत भी दी और आखिर में ‘महामानव’ लाल शर्ट पहनकर चीन को रिझाने में लग गए। ये है इनकी कायरता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *