- दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में आग लग गई, इस आग की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई
नई दिल्ली : दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। आग की घटना का शिकार हुए रेस्टोरेंट का नाम लेमन ग्रीन है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को बुधवार सुबह 09:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
रेस्टोरेंट से निकाले गए लोगों को तुरंत ही एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं, जो कई घंटों से आग बुझाने में जुटी हुई हैं।


रेस्टोरेंट के बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम।

फायर ब्रिगेड के मुताबिक सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
दिल्ली में आग की पिछली 3 बड़ी घटनाएं
- मई 2024: विवेक विहार के बेबी केयर न्यू बॉर्न हॉस्पिटल में आग लगी। 7 नवजात बच्चों की मौत।
- फरवरी 2024: अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लगी। 11 लोगों की मौत, कई घायल।
- मई 2022: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगी। 27 लोगों की मौत।
रेस्टोरेंट में मौजूद थे 60 से ज्यादा लोग
रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, उसमें विदेशी नागरिक थे। रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही मैक्स अस्पताल है। वहां इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार इस गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रेस्टोरेंट में भी घटना के समय नाश्ता चल रहा था। 60 से अधिक लोग मौजूद थे।

