Breaking
Fri. May 1st, 2026

फतेहाबाद में MP रेखा शर्मा के खिलाफ थाने पहुंचे लोग:FIR दर्ज करने के लिए दी शिकायत

फतेहाबाद : हरियाणा से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर फतेहाबाद शहर में बिश्नोई समाज और अन्य बिरादरियों के लोग सदर थाना पहुंचे। यहां उन्होंने एसएचओ से सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इन लोगों ने रेखा शर्मा के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया।

गांव ढाणी छतरियां के धर्मपाल फोगाट के नाम से दी गई शिकायत में गांव खाराखेड़ी के सरपंच बंसीलाल, खजूरी जाटी के सरपंच सीताराम, गांव खासा पठाना के सरपंच मांगेराम गोदारा, नरसी राम मांझू, प्रेम कुमार,राजेंद्र कुमार समेत कई लोगों ने साइन किए हैं।

इन लोगों ने कहा कि 24 अप्रैल को पंचकूला में नगर निगम चुनाव को लेकर हुई जनसभा के दौरान सांसद रेखा शर्मा द्वारा दिए गए भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बयान से भजनलाल के समर्थकों और विशेषकर विश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायत में कहा गया है कि सांसद का यह बयान असत्य और निराधार है तथा इससे समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सांसद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस को दी शिकायत के बारे में बताते मांगेराम गोदारा।

पुलिस को दी शिकायत के बारे में बताते मांगेराम गोदारा।

स्व. भजनलाल का जीवन सभी के लिए आदर्श

इन लोगों ने कहा कि स्व. भजनलाल का जीवन सभी के लिए आदर्श है। उनके बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना किसी भी कीमत पर सहन नहीं हो सकता, इसलिए सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

फतेहाबाद के सुरेश ने भेजा लीगल नोटिस

वहीं, इससे पहले पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के बेहद नजदीकी और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के सदस्य फतेहाबाद निवासी सुरेश काकड़ ने लीगल नोटिस भी भेजा है। नोटिस के जरिए कहा गया है कि पूर्व सीएम भजनलाल और पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन पर दिए गए बयान पर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें।

जानिए… रेखा शर्मा ने क्या टिप्पणी की थी

सांसद रेखा शर्मा ने पंचकुला में जनसभा में कहा था कि इस एरिया में भजनलाल और उनके बेटे चंद्रमोहन (कांग्रेस विधायक) की बदमाशी थी। बदमाशी करके इन्होंने इलेक्शन जीते थे। रेखा शर्मा के मुंह से बंसीलाल भी निकला, लेकिन फिर वह रुक गई थी। इसका वीडियो सामने आते ही पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे व कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन ने रेखा शर्मा को लीगल नोटिस भिजवाया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *