Breaking
Fri. May 15th, 2026

खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में तोड़फोड़,कर्मचारियों को पीटा:गाड़ी में आए थे 10 हमलावर; बोले- पुलिस को बंधी देते हैं

सीकर : सीकर के खाटूश्यामजी में गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ और कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले भी गेस्ट हाउस चलाते है।

वापस जाते समय धमकी देकर गए कि पुलिस को बताया तो गेस्ट हाउस नहीं चलाने देंगे।

पुलिस हमारा कुछ भी बिगाड़ सकती क्योंकि हम पुलिस को बंधी देते हैं। दोनों पक्षों में कोई विवाद चल रहा है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।

गाड़ी में सवार होकर गेस्ट हाउस पहुंचे बदमाशों ने घुसते ही मारपीट शुरू कर दी।

गाड़ी में सवार होकर गेस्ट हाउस पहुंचे बदमाशों ने घुसते ही मारपीट शुरू कर दी।

गेस्ट हाउस में मौजूद कर्माचारी ने भी बदमाशों पर डंडे से वार किए।

गेस्ट हाउस में मौजूद कर्माचारी ने भी बदमाशों पर डंडे से वार किए।

बदमाश एक के बाद एक गेस्ट हाउस के अंदर घुसते गए। कर्मचारियों पर हमला करते रहे।

बदमाश एक के बाद एक गेस्ट हाउस के अंदर घुसते गए। कर्मचारियों पर हमला करते रहे।

मारपीट के दौरान बदमाशों ने होटल कर्मचारी पर गमला फेंक मारा।

मारपीट के दौरान बदमाशों ने होटल कर्मचारी पर गमला फेंक मारा।

बदमाश होटल कर्मचारी पर डंडे से वार करते रहे।

बदमाश होटल कर्मचारी पर डंडे से वार करते रहे।

गेस्ट हाउस चलाने वालों में आपसी विवाद

खाटूश्यामजी निवासी हरफूल बिजारणियां ने बताया कि उनका दांतारामगढ़ रोड पर श्रीकृष्णम गेस्ट हाउस है। आज सुबह 5:23 बजे एक कैंपर गाड़ी में 8 से 10 लोग सवार होकर आए थे।

कैंपर में सुनील शर्मा, दीपेंद्र जालपानी चौधरी, करण सिंह, जीतू बुरड़क, हरीश, परीक्षित, गोपाल शर्मा, अंकित पूनियां सहित अन्य लोग थे। ये सभी प्रभात पैलेस, श्याम बाबा पैलेस और युवराज गेस्ट हाउस चलाते है।

मारपीट के बाद धमकी देकर गए

इन लोगों ने गेस्ट हाउस के अंदर बैठे गजराज और समीर के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की। गजराज के गले में पहली सोने की चेन ले ली। मोबाइल, लैपटॉप, गल्ले में पड़ी नगदी भी साथ ले गए।

मारपीट कर कहा कि तेरे से क्या गेस्ट हाउस चलेगा। ऑफिस में तोड़फोड़ भी की। दोनों को जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक गालियां दी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *