Breaking
Wed. Jul 15th, 2026

धर्मशाला को 4 रणजी मैचों की मेजबानी:11 अक्टूबर से शुरू होगा घरेलू क्रिकेट का रोमांच; हरियाणा से होगा पहला मैच

धर्मशाला/कांगड़ा : धर्मशाला का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आगामी रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 सीजन के 4 घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा। इन मुकाबलों की शुरुआत 11 अक्बटूर से होगी। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पहले चरण के आयोजन स्थलों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, हिमाचल प्रदेश को इस सीजन में 4 घरेलू मैच मिले हैं। टीम अपने अभियान की शुरुआत 11 से 14 अक्तूबर तक पड़ोसी राज्य हरियाणा के खिलाफ करेगी।

इसके बाद, हिमाचल का सामना मौजूदा चैंपियन मुंबई से होगा, जो 18 से 21 अक्तूबर तक धर्मशाला में खेलेगी। तीसरा मुकाबला 2 से 5 नवंबर तक राजस्थान के खिलाफ निर्धारित है। त्योहारों और सर्दियों के अवकाश के बाद, नए साल में भी क्रिकेट जारी रहेगा। 24 से 27 जनवरी 2027 तक उत्तराखंड की टीम और फिर 1 से 4 फरवरी 2027 तक रेलवे की टीम धर्मशाला में हिमाचल से भिड़ेगी।

धर्मशाला में मैच होने से टीम को पिचों का लाभ मिलेगा

इन घरेलू मैचों के अलावा, हिमाचल प्रदेश को चंडीगढ़ और तमिलनाडु के खिलाफ अपने 2 मुकाबले प्रतिद्वंद्वी टीमों के मैदान पर खेलने होंगे। इन मैचों के आयोजन स्थलों की घोषणा संबंधित राज्य क्रिकेट संघ बाद में करेंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में मैच होने से टीम को अपनी पिचों का लाभ मिलेगा और घरेलू दर्शकों का समर्थन भी मिलेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *