Breaking
Wed. Jul 15th, 2026

विवाहिता की हत्या कर शव को घर में ही दबाया, खुलासा होने पर पुलिस ने खुदवाया

  • उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, इसमें हाल ही जिस महिला की शादी हुई थी, कुछ ही दिन में ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी

सिद्धार्थनगर में विवाहिता की हत्या कर उसका शव घर में दफनाने का मामला सामने आया है। एक जून को ही उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए विवा​हिता को परेशान करते थे। अब उसके साथ मारपीट की गई और उसके बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए ​भेजा है, साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पति ने खुद ही सास को फोन कर बताई हत्या की बात

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक चौंकाने वाला बेहद हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता के परिजनों से दहेज की मांग पूरी न होने पर पति शमशेर ने अपनी पत्नी मुफीदूननिशा की हत्या करके घर के एक कमरे में दफना दिया। अपनी सास को फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या करके घर में दफना दिया है। दोनों का निकाह हुए अभी एक महीना हुआ है। इस बात की जानकारी मिलते ही मां ने डुमरियागंज थाने पहुंचकर  नामजद तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। इसके बाद आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और घर के एक कमरे से शव को खुदवाकर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही जांच शुरू कर दी। 

एक जून को हुई थी शादी

मामले की बात करें तो एक जून 2026 को संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दशहवा गांव की रहने वाली सफीदुन्नीसा की 20 वर्षीय बेटी मुफीदूननिशा का निकाह मुस्लिम रीति रीवाज से सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव निवासी हबीबुल्ला के पुत्र शमशेर अहमद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल के लोगों की ओर से एक लाख रुपये दहेज के लिए मुफीदूननिशा को परेशान किया जाने लगा। 14 जुलाई को पति शमशेर अहमद ने अपनी सास को फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी को मार कर घर में दफना दिया है। इसके बाद मां की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने शुरू की मामले में कार्रवाई

इस मामले को लेकर सीओ बृजेश सिंह ने पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि थाना डुमरियागंज सफीदुन्नीसा निवासी दशहवा थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर ने सूचना दी कि उन्होंने अपनी लड़की मुफीदुलनिशा की शादी एक जून को शमशेर अहमद निवासी चक मझारी थाना डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग लड़की को मारते पीटते थे। आज सूचना मिली कि उन लोगों ने दहेज की मांग को लेकर लड़की को मारपीट कर हत्या कर उसके शव को मकान के अंदर दफना दिया है। सफीदुननिशा के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को खुदवाकर निकलवाया गया है। मुकदमे में नामजद अभियुक्त शमशेर अली, हबीबुल्लाह और खुशबूननिशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *