Breaking
Wed. Jul 15th, 2026

स्कूल में रोमांस करने वाले दोनों टीचर सस्पेंड:कन्नौज में पति बोला- नौकरी लगते बदल गई, पंचायत सचिव बोली- हिडन कैमरे से दोनों को पकड़ा

कन्नौज : कन्नौज के एक प्राइमरी स्कूल में क्लासरूम में रोमांस करते एक पुरुष टीचर का वीडियो सामने आया है। इस मामले में टीचर की पत्नी ने पति पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पत्नी के अनुसार, उनका मुकदमा पिछले चार साल से चल रहा है।

यह घटना सौरिख ब्लॉक के बझेड़ी गांव स्थित प्राइमरी स्कूल की है। आरोपी पुरुष टीचर का नाम अवधेश पाल है, जो हसेरन के उमरीपुरवा गांव के निवासी हैं। उनकी शादी वर्ष 2020 में औरैया जिले के विधूना निवासी रंजना पाल से हुई थी। रंजना स्वयं ग्राम पंचायत अधिकारी हैं।

रंजना पाल ने आरोप लगाया है कि शादी के समय उनके परिवार ने पर्याप्त दहेज दिया था, लेकिन अवधेश पाल उन्हें लगातार प्रताड़ित करते रहे। इस उत्पीड़न से परेशान होकर उन्होंने 2021 में फैमिली कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जो अभी भी विचाराधीन है। रंजना को अवधेश पाल के अफेयर की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने क्लासरूम में एक गुप्त कैमरा लगवाया। इसी कैमरे में अवधेश पाल की आपत्तिजनक हरकतें कैद हो गईं।

दूसरी ओर, वीडियो में दिख रही महिला टीचर के पति ने भी अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उन्होंने मेहनत-मजदूरी करके अपनी पत्नी को पढ़ाया। वर्ष 2021 में जब उनकी पत्नी को नौकरी मिली, तो उन्होंने पति पर ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवा दिया। पति ने यह भी बताया कि उनके दो बच्चे हैं, जिनसे पत्नी उन्हें मिलने नहीं देती।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *