Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

खजराना में 7 करोड़ के आभूषणों से बप्पा का श्रृंगार:बड़ा गणपति में 101 किलो लड्डुओं का भोग; चिंतामन में उल्टा स्वास्तिक, मंदिरों में उमड़ी भीड़

इंदौर : मध्य प्रदेश में गणेश चतुर्थी की धूम है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, बैतूल, सतना, सीहोर, टीकमगढ़ और मंदसौर समेत कई शहरों में गणपति स्थापना के साथ उत्सव शुरू हो गया है। मंदिरों, बाजारों और पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ है।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में करीब 7 करोड़ रुपए के स्वर्ण आभूषणों से बप्पा का श्रृंगार किया गया। सवा लाख मोदक का भोग लगाकर प्रसाद वितरण शुरू हुआ। कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने ध्वज पूजन किया। बड़ा गणपति मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी।

शाजापुर में हनुमान मंदिर में गणेश जी भी विराजमान

उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर में मनोकामना के लिए भगवान की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाया जाता है। मंदसौर के द्विमुखी चिंताहरण गणपति मंदिर में एक ही शिला पर बनी करीब 8 फीट ऊंची प्रतिमा के दोनों ओर से दर्शन होते हैं। शाजापुर के करीब 300 साल पुराने सिद्धवीर हनुमान मंदिर में हनुमान जी के साथ गणेश जी भी विराजमान हैं।

ग्वालियर और टीकमगढ़ में प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ है। ग्वालियर में मिट्टी की प्रतिमाएं 3 से 4 हजार रुपए से शुरू होकर बड़ी प्रतिमाओं के लिए 20 से 25 हजार रुपए तक पहुंच रही हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *