Breaking
Wed. Apr 29th, 2026

लद्दाख में पांच नए जिलों की घोषणा, अब दो की जगह होंगे सात जिले; LG ने किया ऐलान

  • लद्दाख के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है, एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने इसकी जानकारी दी

इस वक्त की बड़ी खबर लद्दाख से सामने आ रही है। यहां लद्दाख के उपराज्यपाल ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पांच नए जिलों के गठन के साथ ही अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या सात हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने इस फैसले को शासन को नागरिकों के करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करने वाला बताया।

लद्दाख में बनेंगे ये पांच नए जिले-

  1. नुब्रा
  2. शाम
  3. चांगथांग
  4. जांस्कर
  5. द्रास

उपराज्यपाल ने अधिसूचना को दी मंजूरी

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन। मैंने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है, जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया जा रहा है। नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास – इन पांच नए जिलों के गठन के साथ, लद्दाख में अब दो के बजाय सात जिले हो जाएंगे। यह विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप है।”

जमीनी स्तर पर मजबूत होगा शासन

उपराज्यपाल ने आगे लिखा, “गृह मंत्रालय द्वारा अगस्त 2024 में गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पहले ही अनुमोदित यह परिवर्तनकारी निर्णय जमीनी स्तर पर शासन को मजबूत करेगा, प्रशासन का विकेंद्रीकरण करेगा और लद्दाख के लोगों, विशेष रूप से दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों को सार्वजनिक सेवाओं की त्वरित डिलीवरी सुनिश्चित करेगा।” 

एलजी ने बताया ऐतिहासिक निर्णय

अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, “नए जिलों का गठन, शासन को नागरिकों के करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करेगा। मैं इस ऐतिहासिक निर्णय से लद्दाख के प्रत्येक नागरिक को लाभान्वित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं, क्योंकि हम सब मिलकर एक उज्जवल, मजबूत और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *