Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री: बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए

पटना : सम्राट चौधरी बिहार का नया CM बनना लगभग तय है, बस ऑपचारिक घोषणा बाकी है। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा।

इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।

इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’

इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे।

आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा – ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’

पटना एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान को बुके देते सम्राट चौधरी।

पटना एयरपोर्ट पर शिवराज सिंह चौहान को बुके देते सम्राट चौधरी।

CM रेस में सबसे आगे चल रहे सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया।

CM रेस में सबसे आगे चल रहे सम्राट चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया।

आखिरी कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री रामकृपाल यादव नीतीश कुमार के सामने आंसू पोंछते दिखे।

आखिरी कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्री रामकृपाल यादव नीतीश कुमार के सामने आंसू पोंछते दिखे।

नई सरकार के हाई लाइट्स

  • सुबह नीतीश कुमार से जदयू के टॉप लीडर्स संजय झा, ललन सिंह, विजय चौधरी मिलने पहुंचे।
  • सम्राट चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM हाउस से निकले।
  • बीजेपी ऑफिस को फूलों से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइट्स लगी हैं।
  • थोड़ी देर में शिवराज सिंह चौहान बीजेपी विधायक दल के नेता के नाम की पर्ची खोलेंगे।
  • बीजेपी विधायक दल का नेता ही बिहार का नया सीएम होगा, जिसकी घोषणा NDA की बैठक में नीतीश करेंगे।
सम्राट चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से नीतीश अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

सम्राट चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से नीतीश अंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगाः नीतीश कुमार

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने X पर लिखा-

आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार NDA सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पांच सालों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं तथा शुभकामनाएं देता हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *