Breaking
Sat. Aug 15th, 2026

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा:पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके; बेअंत सिंह की हत्या के दोषी को पैरोल की मांग

चंडीगढ़ : पंजाब की जेलों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी शनिवार को पुलिस से भिड़ गए। उन्होंने सिख बंदियों की रिहाई के साथ पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या में शामिल जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग की।

कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस जा रहे प्रदर्शनकारी YPS चौक के पास इकट्‌ठा हुए। उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर बॉर्डर सील कर दिया।

इस दौरान उग्र भीड़ ने ट्रैक्टर की मदद से बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। इस पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर गन और ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी पीछे हट गए। मोर्चा के नेताओं ने 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान किया है।

इससे पहले चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस के करीब पहुंचे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की। इससे कुछ जवान घायल हुए हैं।

चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया।

चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया।

चंडीगढ़ पुलिस ने रोका तो बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी।

चंडीगढ़ पुलिस ने रोका तो बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी।

चंडीगढ़ पुलिस ने गन से आंसू गैस के गोले छोड़े।

चंडीगढ़ पुलिस ने गन से आंसू गैस के गोले छोड़े।

चंडीगढ़ के सेक्टर 42/53 चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। इसके साथ आसपास के सभी रास्तों को भी पूरी तरह बंद कर दिया।

चंडीगढ़ के सेक्टर 42/53 चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। इसके साथ आसपास के सभी रास्तों को भी पूरी तरह बंद कर दिया।

शिअद (अमृतसर) अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ीं।

शिअद (अमृतसर) अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ीं।

ड्रोन में लगे स्पीकर से अनाउंसमेंट करती चंडीगढ़ पुलिस।

ड्रोन में लगे स्पीकर से अनाउंसमेंट करती चंडीगढ़ पुलिस।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की: SSP

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा ने पंजाब के गवर्नर हाउस तक मार्च करने का आह्वान किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की थी और सहयोग का भरोसा दिया था।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन शुरू होने के बाद कुछ लोग आगे आकर बैरिकेड के पास खड़े हो गए। काफी देर तक वे वहीं रहे, लेकिन बाद में कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें कई बार चेतावनी दी। इसके बावजूद कुछ उग्र प्रदर्शनकारी, जिनके पास तेजधार हथियार थे, आगे आए, बैरिकेड तोड़े और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की।

SSP ने कहा कि पुलिस ने कानून के तहत पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें पुलिस के कुछ जवान घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और घायलों की सही संख्या बाद में बताई जाएगी।

उन्होंने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कौमी इंसाफ मोर्चा बोला- कई साथी घायल

कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं ने कहा कि जो आज घटना हुई उसमें हमारे कई साथी जख्मी हुए। सिमरनजीत सिंह मान भी घायल हुए। यह पहली बार हुआ कि अपने नागरिकों पर ड्रोन से आंसू के गोले छोड़े गए। हम पिछले चार पांच दिन से एजेंसियो से मीटिंग कर रहे थे। जगतार हवारा ने भी शांत रहने की अपील की है। हम शांतिपूर्ण तरीके से लड़ाई लड़ेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *