Breaking
Tue. May 19th, 2026

MP में शादी 5 से 6 लाख रुपए महंगी:1 साल में सोना ₹60000, चांदी ₹1.50 लाख महंगी; सिलेंडर भी नहीं मिल रहे

भोपाल : मध्य प्रदेश में अगले ढाई महीने में 20 हजार से ज्यादा शादियां होंगी। बाजारों में भीड़ है, लेकिन महंगाई ने बजट बिगाड़ दिया है। सोना-चांदी के गहने और इलेक्ट्रॉनिक आयटम महंगे हुए हैं।

सिलेंडर की किल्लत से कैटरर्स ने थाली के रेट 100 रुपए तक बढ़ाए हैं। इसका असर सबसे ज्यादा मध्यवर्गीय परिवार पर पड़ा है। ऐसे परिवारों में शादी पर 5 से 6 लाख रुपए तक ज्यादा खर्च हो रहा है।

भोपाल के करोंद निवासी पंकज यादव के भाई की हाल ही में शादी हुई थी। अब वे चचेरी बहन की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि बजट के कारण कई चीजें कम की गईं। सोना-चांदी महंगा होने से बजट बिगड़ा है। गार्डन और खाने के बाद सबसे ज्यादा खर्च जेवर पर हो रहा है। भाई की शादी में कुल बजट 5 लाख रुपए तक बढ़ गया था।

सिलेंडर की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी

पंकज ने बताया कि भाई की शादी में जैसे-तैसे सिलेंडर की व्यवस्था की थी, लेकिन बहन की शादी में सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इसलिए लकड़ी के चूल्हों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर खाना बनाया जा सके।

कैटरर्स रिंकू भटेजा ने बताया कि सिलेंडर की कमी से दिक्कतें हैं और कुछ किराना सामान भी महंगा हुआ है। पुरानी बुकिंग पुराने रेट पर हैं, लेकिन नई बुकिंग नए रेट पर की जा रही है।

रिसेप्शन की एक प्लेट के रेट 800 से 1000 रुपए हैं। इसमें 100 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है। 500 लोगों के रिसेप्शन में 50 हजार से 1 लाख रुपए तक अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है।

सिलेंडर की किल्लत के चलते लोग लकड़ी की बड़ी भटि्टयों पर खाना बनवा रहे हैं।

सिलेंडर की किल्लत के चलते लोग लकड़ी की बड़ी भटि्टयों पर खाना बनवा रहे हैं।

1 साल में सोना 60 हजार, चांदी डेढ़ लाख तक महंगी

भोपाल के सराफा कारोबारी नवनीत अग्रवाल ने बताया कि बाजार की रीढ़ मिडिल क्लास फैमिली है और रेट बढ़ने का असर सबसे ज्यादा इसी पर पड़ा है। पिछले 1 साल में सोना-चांदी के रेट तेजी से बढ़े हैं।

सोना करीब 60 हजार रुपए तक महंगा हुआ और चांदी के दाम डेढ़ लाख रुपए तक बढ़े हैं। इससे शादी में आभूषण का बजट 5 लाख रुपए तक बढ़ गया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी 5 प्रतिशत तक महंगे हुए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *