Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

कुंड में युवक डूबता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे:इंदौर में दोस्तों के साथ नहाने गया था

  • साथियों ने कोशिश की, पर बचा नहीं पाए

इंदौर : इंदौर के पास सिमरोल क्षेत्र में रविवार को एक युवक की कुंड में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पास ही मौजूद कुछ लोग उसका वीडियो बनाते रहे, जबकि पानी में उतरे उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे।

खजराना का रहने वाला मोहसिन (26) पुत्र रहमान खान अपने चार दोस्तों अनवर खान, वाहिद खान, हबीब और अन्य के साथ सिमरोल इलाके में स्थित रोशिया बाबा दरगाह के पास बने कुंड में गया था। उसे तैरना नहीं आता था, इसके बाद भी मोहसिन गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा।

दोस्तों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश भी की, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल सकी। बाद में ग्रामीणों की मदद से मोहसिन को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

तस्वीरें देखिए…

युवक डूब रहा था, साथी बचाने आया लेकिन बचा नहीं पाया।

युवक डूब रहा था, साथी बचाने आया लेकिन बचा नहीं पाया।

इसके बाद मोहसिन गहराई में डूब गया, नजर नहीं आया।

इसके बाद मोहसिन गहराई में डूब गया, नजर नहीं आया।

वीडियो बना रहे युवकों में से एक रस्सी लेकर आया।

वीडियो बना रहे युवकों में से एक रस्सी लेकर आया।

उसने रस्सी मोहसिन के साथियों की ओर मदद के लिए फेंकी।

उसने रस्सी मोहसिन के साथियों की ओर मदद के लिए फेंकी।

वीडियो बनाते रहे, समय पर नहीं मिली मदद

जब मोहसिन डूब रहा था, उसी दौरान वहां मौजूद पार्टी मनाने आए कुछ लड़कों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वे उसे बचाने के लिए आवाज तो लगाते रहे, लेकिन किसी ने तुरंत मदद नहीं की। मोहसिन के साथ पानी में उतरे दोस्त भी उसे अपनी आंखों के सामने डूबते हुए देखते रहे।

वहीं, घटना के वीडियो में कुछ ग्रामीण यह कहते हुए भी सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने पहले ही सभी को मना किया था कि गहरे पानी में न जाएं, डूबने का खतरा है। फिर भी किसी की बात नहीं मानी और गहराई में चले गए।

घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था

मोहसिन स्क्रैप का काम करता था। भाई इमरान ने बताया कि मोहसिन घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। परिवार को यह नहीं पता था कि वह दोस्तों के साथ घूमने और नहाने चला जाएगा।

तीन बेटियां, सबसे छोटी बेटी दो साल की है

मोहसिन के चार भाई और दो बहनें हैं। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 9 साल की है। एक सात और सबसे छोटी 2 साल की है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *