बाड़मेर : बाड़मेर में पत्नी की मौत के 4 घंटे बाद पति ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। एक ही चिता पर पति-पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया।

घटना शुक्रवार शाम 6 बजे महाबार गांव की है। हीरा देवी (88) का शाम को निधन हो गया। पत्नी की मौत के 4 घंटे बाद सदमे में रात 10 बजे जुगताराम (90) की भी मौत हो गई।

भतीजा बोला- दोनों को कोई बीमारी नहीं थी

बुजुर्ग के भतीजे राणाराम ने बताया- हमारे बड़े पिताजी जुगताराम किसान थे। 1960 में उनकी शादी बड़ी मां हीरा देवी से हुई थी। दोनों को कोई बीमारी नहीं थी।

10 दिन पहले खांसी, जुकाम हुआ था। बड़ी मां की मौत की सूचना के 4 घंटे बाद सदमे में बड़े पापा की भी मौत हो गई।

पति-पत्नी की मौत की सूचना पर रिश्तेदार और आसपास के लोग शोक व्यक्त करने पहुंचे।

पति-पत्नी की मौत की सूचना पर रिश्तेदार और आसपास के लोग शोक व्यक्त करने पहुंचे।

65 साल से एक साथ रहे

परिवार ने बताया- जुगताराम के परिवार में तीन बेटे, बहू और पोते हैं। बड़ा बेटा राणाराम (60) फर्नीचर का काम करता है। उदाराम (55) बस ड्राइवर है। तीसरा बेटा कमाराम (50) BSF में है।

​​​​​समाज के पंच थे बुजुर्ग जुगताराम

परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग पति-पत्नी अधिकांश समय प्रभु भक्ति में लीन रहते थे। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग जुगताराम समाज में पंच भी थे। हर फैसले में निष्पक्ष राय रखते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *