Breaking
Sun. Apr 26th, 2026

युवती ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़कर खींचा:जयपुर में स्टेडियम जाते वक्त होटल की लॉबी की घटना, सुरक्षाकर्मियों ने छुड़वाया

जयपुर : जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर अभिषेक शर्मा का युवती ने हाथ पकड़कर खींच लिया। अचानक हुई इस घटना से अभिषेक चौंक गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवती से हाथ छुड़वाया और अभिषेक को लेकर रवाना हुए। घटना शनिवार की है, लेकिन इसका वीडियो रविवार को आया है।

दरअसल, अभिषेक शर्मा शनिवार को राजस्थान के खिलाफ IPL मैच के लिए होटल से SMS स्टेडियम जा रहे थे। इसी दौरान होटल की लॉबी में यह घटना हुई। इस घटना के बाद अभिषेक मुस्कुराते हुए नजर आए।

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा होटल से निकलते हुए।

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा होटल से निकलते हुए।

मैच से पहले होटल से निकलने दौरान हुई घटना जयपुर के SMS स्टेडियम में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद का मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ था। अभिषेक मैच के लिए स्टेडियम के पास स्थित होटल से निकल रहे थे। इस दौरान भीड़ के बीच से एक महिला फैन अभिषेक शर्मा के करीब पहुंची और उनका हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगी।

इस दौरान क्रिकेटर के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी तुरंत हरकत में आए और महिला फैन से अभिषेक का हाथ छुड़वाया और उनको लेकर स्टेडियम के लिए रवाना हुए। हालांकि यह घटना कुछ सेकंड की थी, लेकिन अचानक हुई इस हरकत से अभिषेक शर्मा असहज और हैरान नजर आए।

गोविंददेवजी के दर्शन के दौरान फैंस को सेल्फी लेने पर टोका

अभिषेक शर्मा शुक्रवार को जयपुर के गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे थे।

अभिषेक शर्मा शुक्रवार को जयपुर के गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे थे।

अभिषेक शर्मा शुक्रवार को अपनी मां के साथ गोविंददेव जी मंदिर पहुंचे। सफेद मास्क में भी फैंस ने उन्हें पहचान लिया और उनके फोटो-वीडियो लेना शुरू कर दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *