Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

मेरठ में यूट्यूबर शादाब जकाती ने जुलूस निकाला, FIR:ज्वेलरी शोरूम खोला, बिना परमिशन 2 हजार की भीड़ जुटाई

मेरठ : ‘10 रुपए का बिस्कुट कितने का है जी…’ फेम सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ मेरठ में रविवार को केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि धारा 163 लागू होने के बावजूद उन्होंने बिना परमिशन करीब 2 हजार लोगों को जुटाया और जुलूस निकाला।

शादाब ने अपने ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सहित तमाम इंफ्लूएंसर को बुलाया था। भीड़ के चलते ट्रैफिक थम गया। पुलिस ने जकाती के रोड शो को रुकवाया। साथ ही वहां जो भीड़ जमा थी, उसे हटवाया। इसके बाद पुलिस ने जकाती पर मुकदमा दर्ज किया।

शोरूम के उद्धघाटन के दौरान शादाब ने रील भी बनाई।

शोरूम के उद्धघाटन के दौरान शादाब ने रील भी बनाई।

शादाब जकाती के रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ लग गई।

शादाब जकाती के रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ लग गई।

लोग सड़क पर खड़े होकर वीडियो बनाने लगे। इससे जाम लग गया।

लोग सड़क पर खड़े होकर वीडियो बनाने लगे। इससे जाम लग गया।

रोड शो के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी जैसे हालात हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

रोड शो के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी जैसे हालात हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

शादाब जकाती ने रविवार को हापुड़ रोड पर ‘वर्ल्ड स्क्वायर बिल्डिंग’ में जकाती ज्वेलर्स नाम से शोरूम खोला है। शोरूम की ओपनिंग पर शादाब जकाती ने बिना अनुमति रोड शो निकाला। इसमें काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। इस प्रोग्राम में क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह सहित तमाम इंफ्लूएंसर भी पहुंचे।

इसके चलते सड़क पर अफरा-तफरी मचने वाले हालात हो गए। अचानक मौके पर हालात बिगड़ गए। इसके बाद सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले भीड़ को हटाकर रास्ता क्लियर कराया। इसके बाद जांच में पता चला कि शादाब जकाती की तरफ से बिना अनुमति इस रोड शो को निकाला जा रहा है।

रिंकू सिंह की बहन बोलीं- शादाब भाई ने मुझे इनवाइट किया था

क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने कहा- मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं आज यहां पर आई। शादाब भाई ने मुझे इनवाइट किया, बहुत खुशी हो रही है। मैं चाहूंगी शादाब भाई ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और नाम रोशन करते रहें।

क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने कहा- मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं आज यहां पर आई।

क्रिकेटर रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने कहा- मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं आज यहां पर आई।

एसपी सिटी बोले- जाम में फंसे लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने कहा- आज दोपहर में सूचना मिली कि कुछ लोग जाम में फंसे हैं। यह सूचना आम लोगों ने ही दी थी। शादाब जकाती द्वारा न ही प्रशासन से परमिशन ली गई, न ही पुलिस से परमिशन ली गई। शादाब जकाती ने धारा 163 का उल्लंघन किया है।

कौन हैं शादाब जकाती?

शादाब उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली क्षेत्र के रहने वाले हैं। क्रिकेट के शौकीन हैं। सऊदी अरब में बतौर ड्राइवर काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी।

10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी…’

शादाब का एक वीडियो हिट हो चुका है। इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं। अब वे सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *