नागौर : नागौर में 3 किसान भाई अपने भांजे-भांजियों की शादी में 1.5 करोड़ का मायरा लेकर पहुंचे। अपनी इकलौती बहन के 4 बच्चों की शादी में तीनों मामाओं ने मिलकर ये मायरा भरा।
इसमें 25 बीघा खेती की जमीन, 21 लाख 51 हजार रुपए कैश, सोने-चांदी की ज्वेलरी 15 लाख और 51 हजार कैश टीके में दिए हैं।
रामी देवी पुत्री सुरजाराम सियाग के बच्चों के विवाह के अवसर पर उनके चार भाइयों गंगाराम, शिवलाल, खीयाराम और श्रवणराम ने मिलकर ये मायरा भरा है। चारों पेशे से किसान हैं। मायरा 13 अप्रैल को भरा गया था, इसके वीडियो आज सामने आए हैं। मायरा जायल के श्यामपुरा से छिला गांव गया। इसमें 21 लाख 51 हजार तो थाल में सिर पर रखकर पहुंचे थे।
भाई गंगाराम ने बताया- हमारे 2 भांजों और 2 भांजियों की शादी एक साथ 13 अप्रैल को थी। इन चारों भाई बहनों की शादी जिनसे हुई है वह भी चारों भाई बहन है। 2 भांजियों की बारात साधुना गांव से आई और दोनों भांजों की बारात उसी घर में गई।
गंगाराम ने बताया- रामी हमारी इकलौती बहन है और हमारा यह पहला और लास्ट मायरा था। ऐसे में बहन को संबल देने और परंपरा निभाने के लिए मायरा भरा।

3 किसान भाई गंगाराम, शिवलाल, खीयाराम और श्रवणराम ने मिलकर ये मायरा भरा है।

आयोजन में किसान अपने सिर पर थाली में 21 लाख रुपए रखकर पहुंचे।

समाज के सदस्यों की मौजूदगी में ये मायरा भरा गया।

